Saturday, February 6, 2021

इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी किया भारत को परेशान, पहली पारी में 578 रनों का बड़ा स्कोर

चेन्नैअपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे कप्तान जो रूट (218) के 5वें दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ पहली पारी में 190.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 578 रन बनाए। इंग्लिश टीम ने तीसरे दिन 8 विकेट पर 555 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारतीय टीम को इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी खूब परेशान किया। डोम बेस 34 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए तो एंडरसन (1) को अश्विन ने चलता किया। लीच 14 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि डोमिनिक बेस (28) और जैक लीच (6) दूसरे दिन नाबाद लौटे थे। इंग्लैंड की पहली पारी के हीरो रहे कप्तान जो रूट, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में 218 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और टीम को पहाड़ सरीखे स्कोर तक ले गए। रूट ने मैच के पहले दिन शतक जमाया था और वह अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले नौवें बल्लेबाज बने थे। अन्य की बात करें तो इंग्लैंड के लिए डोमनिक सिबले ने 286 गेंदों में 12 चौके की मदद से 87 रन बनाए, जबकि बेन स्टोक्स ने 118 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से तेज तर्रार 82 रन बनाए। जोस बटलर ने 30 रनों की पारी खेली, जबकि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और आर. अश्विन ने 3-3 विकेट झटके। शाहबाज नदीम और ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oScadD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support