नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का नया नाम सुझाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सीरीज का नाम तेंडुलकर-कुक ट्रोफी () रखने को कहा है। पनेसर ने लिखा- इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ( Test Series) का नाम तेंडुलकर-कुक ट्रोफी रखनी चाहिए, क्योंकि दोनों ने ही अपने-अपने देश के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने आगे लिखा- उन दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है और हमें पता है कि सचिन सबसे महान हैं। साथ ही उनके नाम पर कोई सीरीज भी नहीं है। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एक फै ने तो यहां तक लिखा कि क्यों नहीं सीरीज का नाम भज्जी-पनेसर ट्रोफी रख दिया जाए? इस पर पनेसर ने जवाब दिया, 'यह तब होता, जब मैं 300 से अधिक टेस्ट विकेट लेता।' इस ट्वीट पर मोहनदास मेनन ने लिखा- फिलहाल इस सीरीज का नाम एंथनी डी मेलो (भारत में खेले जाने पर) के नाम पर है, जिसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। जब यह सीरीज इंग्लैंड में होती है तो इसे पटौदी ट्राफी (नवाब पटौदी के नाम पर। 2007 के बाद से) कहते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tItHsp






0 comments:
Post a Comment