Wednesday, February 17, 2021

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्लीबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों (India-England Test Series) के लिए बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया है। उमेश यादव फिटनेस हासिल करने के बाद टीम के साथ जुड़ सकते हैं। शाहबाज नदीम को रिलीज किया गया है। सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से होगा। यह डे-नाइट टेस्ट होगा। वहीं सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से होगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पढ़ें, पेसर उमेश यादव फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम के साथ अहमदाबाद में जुड़ेंगे। वहीं शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रोफी के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज नदीम और प्रियंक पंचाल को भी विजय हजारे ट्रोफी के लिए रिलीज कर दिया गया है। शेष दो मैच के लिए टीम इंडिया विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर. अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज सिलेक्शन कमिटी ने पांच नेट बोलर्स को भी चुना है। और साथ ही दो खिलाड़ी स्टैंड बाय पर रखे गए हैं। नेट बोलर्स- अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वॉरियर, कृष्णप्पा गौतम, सौरभ कुमार स्टैंड बाय प्लेयर्स- केएस भारत और राहुल चाहर


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZqIKJA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support