चेन्नैइंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने के साथ दूसरे दिन मोर्चा संभाला और बेजोड़ बैटिंग करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। पहले दिन डोमनिक सिबले के आउट होने के बाद दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा हो गई थी। दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज जो रूट के साथ बैटिंग करने बेन स्टोक्स उतरे। उन्होंने न केवल जो रूट का साथ दिया, बल्कि वह अपने कप्तान की अपेक्षा अधिक तेजी से रन जुटाते नजर आए। उन्होंने 73 गेंदों में चौके की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े हैं और मैदान पर अब भी अपने कप्तान का साथ दे रहे हैं। इससे पहले पहले दिन के स्टंप्स के समय रूट 197 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। सिबले ने 286 गेंदों पर 12 चौकों के सहारे 87 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी हुई थी। देखें- इसके बाद दूसरे दिन उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय गेंदबाज इंग्लिश प्लेयर्स को रोकने में कामयाब होंगे, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। जो रूट ने एक छोर संभाले रखा है और 150 से अधिक रन बना चुके हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3txECoY






0 comments:
Post a Comment