Tuesday, February 9, 2021

विराट कोहली ने बताया क्यों मिली भारत को चेन्नै में शर्मनाक हार

चेन्नै इंग्लैंड ने भारत को चेन्नै में सीरीज के पहले मैच में 227 रन की करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम के कप्तान ने इस हार के बाद माना कि उनकी टीम ने इंग्लैंड पर ज्यादा दबाव नहीं डाला। कोहली ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैच के पहले हिस्से में हमने गेंद से उन पर जरूरी दबाव बनाया। कुल मिलाकर एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमें उन्हें नियंत्रण में रखना चाहिए था।' भारत के सामने चौथी पारी में 420 रन का लक्ष्य था लेकिन मंगलवार को मैच के आखिरी दिन भारत की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई। कप्तान कोहली ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर कोहली ने हालांकि कहा, 'तेज गेंदबाजों और अश्विन ने पहल पारी में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन साथ ही हमें रनों पर लगाम लगाने की जरूरत थी ताकि कुछ दबाव बनाया जा सके।' कोहली ने हालांकि माना कि यह विकेट की भूमिका भी काफी अहम रही। उन्होंने कहा, 'यह धीमा विकेट था और गेंदबाजों को उस तरह की मदद नहीं मिल रही थी जिससे बल्लेबाजों के लिए छोर बदलना आसान हो गया था। ऐसा लगा कि पहले दो दिनों में विकेट से गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद नहीं थी।' कोहली ने हालांकि इंग्लैंड की टीम को भी उनके खेल का श्रेय दिया। कोहली ने कहा, 'इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया उसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाया। हमारी बॉडी लैंग्वेज और जुनून स्तरीय नहीं था।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tB1TGB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support