Wednesday, February 10, 2021

धनश्री वर्मा को मिला नया डांस पार्टनर, श्रेयस अय्यर के साथ वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। धनश्री कोरियोग्राफर हैं और उनके डांस परफॉर्मेंस के वीडियो भी बहुत पसंद किए जाते हैं। इस बार धनश्री को नया पार्टनर मिला है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह और धनश्री और वह एक गाने पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'अपने कदमों के बारे में सोचते हुए।' इस कैप्शन में उन्होंने धनश्री के साथ ही फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर किश को टैग किया है। इस वीडियो को अभी तक चार लाख 80 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ कदम ताल कर रहे हैं। अय्यर, पृथ्वी साव और सूर्य कुमार यादव विजय हजारे ट्रोफी में खेलते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई ने तय किया है कि विजय हजारे ट्रोफी शेड्यूल के हिसाब से ही होगी जबकि 87 साल में पहली बार रणजी ट्रोफी का आयोजन नहीं किया गया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YZwiA6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support