नई दिल्लीकलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वनडे और टी20 सीरीज में खेले थे लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। मेलबर्न में उनके बाएं हाथ की कलाई चोटिल हो गयी थी जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे। राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आए थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ गए थे। राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी निगाहें अब घरेलू सीरीज पर टिकी हैं।’ ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नै में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oF81Ke






0 comments:
Post a Comment