Sunday, February 28, 2021

कॉमेंटेटर ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए डेल स्टेन, ट्विटर पर लगाई लताड़

लाहौरदक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कॉमेंटेटर साइमन डूल के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें कॉमेंटेटर ने स्टेन के हेयर स्टाइल को लेकर टिप्पणी की थी। स्टेन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। स्टेन ने मेकओवर किया और लम्बे बालों के साथ नई हेयर स्टाइल अपनाई है। उनके इस हेयर स्टाइल पर कॉमेंटेटर डूल ने टिप्पणी करते हुए कि उनके बाल बीच जीवन का संकट है। स्टेन ने टिवटर पर कहा, ‘अगर आपका काम खेल के बारे में बात करना है, तो वह करें, लेकिन अगर आप किसी के वजन, सेक्सुअल इंटरेस्ट, लाइफ स्टाइल यहां तक कि हेयर स्टाइल पर कॉमेंट करते हैं तो मेरे पास आपकी बातों के लिए एक इंसान के तौर पर समय नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ यही कह सकता हूं। पिछले मैच में शानदार समय रहा और दर्शकों के सामने खेलना शानदार रहा। उस हिसाब से क्रिकेट काफी बेहतर है। हम पराजित हुए लेकिन उम्मीद है कि फिर से एकजुटता दिखाई देगी।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3b3pJ6g
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support