नई दिल्ली देश में जारी का मुद्दा अब भारतीय क्रिकेट टीम की मीटिंग तक पहुंच गया है। टीम इंडिया के कैप्टन ने गुरुवार को कहा कि टीम मीटिंग में इस पर संक्षिप्त चर्चा हुई। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी जिसका पहला मुकाबला चेन्नै में खेला जाना है। विराट कोहली () इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं के सवालों के जवाब दे रहे थे। उनसे जब किसान आंदोलन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर टीम मीटिंग में संक्षिप्त चर्चा हुई। पढ़ें, इससे पहले विराट ने बुधवार को ट्वीट किया था कि यह एकजुट रहने का वक्त है। उन्होंने लिखा था कि असहमतियों के इस दौर में एकजुट रहिए। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है लेकिन विराट ने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष शांति से इस मसले का हल निकालेंगे। उन्होंने लिखा, 'असहमति के इस वक्त में हम सभी एकजुट रहें। किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकल जाएगा ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें।' वहीं, महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंडुलकर और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) समेत उन सभी हस्तियों को दो टूक जवाब दिया जो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oHNu7G






0 comments:
Post a Comment