नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का झारखंड के प्रसिद्ध देवड़ी माता मंदिर ( Deori temple) से विशेष लगाव है। धोनी जब भी अपने गृहनगर रांची में होते हैं तो वह जरूर इस मंदिर में मां के दर्शन के लिए जाते हैं। पढ़ें : 39 वर्षीय धोनी ने शुक्रवार को भी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। रांची के इस 'राजकुमार' की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह मंदिर में पूजा करते हुए दिखाई दे रह हैं। फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई धोनी के मंदिर पहुंचने की खबर सुनते ही उनके फैंस अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए। हालांकि इस दौरान माही ने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी खिंचवाई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे देवड़ी मंदिर रांची-टाटा मार्ग पर स्थित है जोकि काफी प्रसिद्ध है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने धोनी की पूजा कराई। आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान धोनी लगभग 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। जिस समय धोनी देवड़ी मंदिर पहुंचे थे, उस समय चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। आईपीएल 14 में सीएसके की करेंगे कप्तानी धोनी के आईपीएल के आगामी सीजन के लिए जल्द प्रैक्टिस शुरू करने की उम्मीद है। इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी ज्यादा समय रांची रिंग रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस में ही बिता रहे हैं। 'कैप्टन कूल' के नाम से फेमस धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 14) की तैयारियों में जुटेंगे, जिसका आयोजन अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सीएसके (CSK) लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में इस बार चेन्नई की कोशिश पिछले प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने की होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2OcppJO






0 comments:
Post a Comment