अहमदाबाद कोरोना वायरस के इस दौर में क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। भारत में भी इंग्लैंड के दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौट आया है। हालांकि इस दौर में खेल को लेकर कई नियम भी बनाए गए हैं। इसमें से एक है गेंद पर स्लाइवा नहीं लगाना। गेंद को चमकाने के लिए खिलाड़ी अब स्लाइवा नहीं लगा सकते। यह गेंदबाजों की हालांकि पुरानी आदत है और यह हमेशा से माना जा रहा था कि खिलाड़ियों के लिए ऐसा करने से खुद को रोकना काफी मुश्किल होगा। हालांकि, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से यह चूक हो गई। देखें- अहमदाबाद में भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टोक्स गेंद पर स्लाइवा लगा बैठे। भारतीय पारी का 12वां ओवर खत्म हुआ था। स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह ओवर फेंका था। लेकिन तभी स्टोक्स ने गेंद पर स्लाइवा लगा दिया और वह भी अंपायर के बिलकुल सामने। इसके बाद गेंद को सैनेटाइज करना पड़ा। अगर इंग्लैंड दोबारा ऐसा करता है तो उस पर पांच रन की पेनल्टी लगेगी। पढ़ें- इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय स्पिनर्स के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे अक्षर पटेल ने 38 रन देकर छह विकेट लिए वहीं रविचंद्रन अश्विन को तीन सफलताएं मिलीं। ईशांत शर्मा के हाथ एक कामयाबी आई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dJMTk2






0 comments:
Post a Comment