अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिये टिकटों की बुकिंग रविवार से शुरू हो गई। जीसीए अधिकारियों ने साथ ही कहा कि चार मैचों की सीरीज के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इंग्लैंड की टीम इस स्टेडियम में भारत के खिलाफ दो टेस्ट (जिसमें एक दिन-रात्रि मैच शामिल) और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। स्टेडियम में एक लाख दस हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। जीसीए उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने कहा कि कोविड-19 के बाद सीरीज की मेजबानी करना जीसीए के लिए सम्मान की बात है और खेल प्रेमियों के मनोरंजन के लिए सभी सामाजिक दूरी और सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। गुलाबी गेंद का टेस्ट (सीरीज का तीसरा मैच) 24 फरवरी से शुरू होगा जिसके लिए टिकटों की कीमत 300 से 1000 रूपए के बीच रखी गई है। एक अन्य जीसीए अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 24 फरवरी को स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में शिरकत करने की उम्मीद है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZhwXNw






0 comments:
Post a Comment