मुंबईअभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर ने शनिवार को कहा कि जो लोग महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन के आईपीएल में चयन को ‘भाई-भतीजावाद’ का एक उदाहरण बता रहे हैं वे युवा खिलाड़ी के प्रति ‘क्रूर’ हो रहे हैं। दरअसल अर्जुन तेंडुलकर को आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी में 20 लाख रुपए में खरीदा। अर्जुन के पिता सचिन तेंडुलकर पांच संस्करणों में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। टीम में अर्जुन के शामिल होने पर कुछ लोग सोशल मीडिया में इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं तथा उनका मानना है कि महान खिलाड़ी का बेटा होने के कारण उसे यह मौका मिला है। ऐसे में अख्तर अर्जुन के समर्थन में आगे आए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इस तरह की बेजा टिप्पणियों से उनके जोश को नहीं मारा जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया,‘ मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंडुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम एक ही जिम में जाते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी चुस्ती-फुर्ती (फिटनेट) के लिए कितना मेहनत करता है। एक अच्छा क्रिकेटर बनने के उसके लक्ष्य को देखा है।’ अख्तर ने लिखा,‘ उसके लिए भाई-भतीजावाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है और क्रूर है। और इससे पहले कि वह शुरुआत करे उसके जोश की हत्या मत कीजिए और उसे इस प्रकार नीचे मत गिराइए।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aF4Pu0






0 comments:
Post a Comment