Wednesday, February 10, 2021

वर्ल्ड कप के बाद गई थी 'जॉब', अब बने विराट कोहली की टीम का हिस्सा

नई दिल्ली पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) को बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग टीम (IPL) फ्रैंचाइजी (RCB) का आगामी सत्र के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया। बांगड़ 2014 से पांच साल तक भारतीय पुरुष सीनियर टीम के बल्लेबाजी कोच थे, जब रवि शास्त्री टीम निदेशक बने थे। उन्होंने 2019 विश्व कप तक यह भूमिका अदा की थी जिसके बाद उनकी जगह विक्रम राठौड़ (Vikram Rathour) ने ली। भारतीय बल्लेबाजों के विदेश में खराब प्रदर्शन का खमियाजा बांगड़ को भुगतना पड़ा था। वर्ल्ड कप के बाद बांगड़ को उनके पद से हटा दिया गया था। टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharath Arun) तो शामिल रहे लेकिन बांगड़ को जगह नहीं मिली थी। आरसीबी ने ट्वीट में कहा, ‘हमें संजय बांगड़ का आरसीबी परिवार में आईपीएल 2021 के लिये बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर स्वागत करने में खुशी हो रही है। कोच का स्वागत है। ’ भारत के लिए 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 वनडे खेलने वाले 48 वर्षीय बांगड़ आरसीबी में इस नई भूमिका में फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ जुड़ जायेंगे। आरसीबी के क्रिकेट परिचालन निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच साइमन कैटिच हैं। आईपीएल का 14वां सीजन भारत में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Z2p6TP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support