चेन्नैभारतीय टीम को चेन्नै में सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 227 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस हार के बाद टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) पर कुछ क्रिकेट फैंस ने निशाना साधा और उन्हें जमकर ट्रोल किया। चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दूसरी पारी में 192 रन ही बना सकी। विराट कोहली (72) और युवा ओपनर शुभमन गिल (50) ही इंग्लिश गेंदबाजों का कुछ सामना कर सके लेकिन उनके अलावा किसी और बल्लेबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। पढ़ें, इस हार के बाद विराट कोहली और उनकी कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कॉमेंट किए। राकेश नाम के एक यूजर ने तो अजिंक्य रहाणे को विराट कोहली से बेहतर टेस्ट कप्तान बताया। भारतीय टीम को चेन्नै में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 227 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की और 4 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें जो रूट (218) के दोहरे शतक की अहम भूमिका रही। इसके बाद टीम इंडिया 337 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमटी लेकिन भारत को 420 रन का बड़ा टारगेट मिला। टीम इंडिया की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tK48Hp






0 comments:
Post a Comment