Wednesday, February 10, 2021

टीम इंडिया को बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे रविंद्र जडेजा

नई दिल्लीइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्पिन ऑलराउंडर इस सीरीज के अन्य मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज के अनुसार, जडेजा चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और वह सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के तीसरे दिन जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें चोट के बाद बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी भेजा गया था। जहां मेडिकल टीम उनका ख्याल रख रही थी। जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा हुई तो उम्मीद थी कि तीसरे और चौथे टेस्ट से पहले जडेजा फिट हो जाएंगे, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। उनकी जगह शाहबाज नदीम को टीम में रखा गया था और पहले टेस्ट में खिलाया भी गया, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। माना जा रहा है कि अक्षर पटेल चेन्नै में ही होने वाले दूसरे टेस्ट में नदीम की जगह टीम में शामिल होंगे। अक्षर पहले टेस्ट से ठीक पहले अनफिट हो गए थे और डेब्यू का मौका चूक गए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3a7IPI3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support