Saturday, February 6, 2021

वीडियो: भज्जी के बोलिंग ऐक्शन की नकल से गेंदबाजी करते दिखे रोहित शर्मा

चेन्नैभारतीय स्टार बल्लेबाज शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्पिनर हरभजन सिंह की नकल करते नजर आए। चेन्नै में जारी इस टेस्ट मैच में रोहित (Rohit Sharma) को कैप्टन विराट कोहली ने दूसरे सत्र के अंतिम ओवर के लिए गेंद थमाई। भारतीय ओपनर ने ओवर की आखिरी गेंद हरभजन सिंह के गेंदबाजी ऐक्शन को नकल करते हुए फेंकी। उनका यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें, इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने दोहरा शतक जमाया और अपने 100 वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए। रूट ने चौथे विकेट के लिए बेन स्टोक्स के साथ 124 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 263 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने दूसरे दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया, रूट और स्टोक्स ने उस सेशन में 92 रन जोड़े। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे रूट ने 377 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और 2 छक्के लगाए। बेन स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रन का योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jsJqaj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support