Monday, February 1, 2021

अनुष्का के पोस्ट पर कोहली बोले-मेरा पूरा संसार एक फ्रेम में आ गया

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान () और () की बेटी की पहली तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आई। अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर विराट और बेटी के साथ एक फोटो अपलोड किया, जिसमें दोनों बेटी को बहुत गौर से निहार रहे हैं। फोटो में अनुष्‍का बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, फोटो में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। तस्‍वीर शेयर करने के साथ उन्‍होंने जो ट्वीट किया, उसमें बताया कि बेटी का नाम 'वामिका' (virat kohli daughter name Vamika) रखा है। वामिका से साफ है कि यह नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। अनुष्‍का ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा-, 'हम साथ में प्‍यार के साथ रहते हैं, जिंदगी का यही तरीका है लेकिन यह छोटी सी वामिका इसे नए लेवल पर ले गई है! कई बार कुछ मिनट में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद, सारे इमोशंस का अनुभव एकसाथ हो जाता है।अनुष्का की इस फोटो पर विराट ने जो कमेंट लिखा उसने फैंस का दिल जीत लिया है। विराट ने कमेंट में लिखा, ' मेरा पूरा संसार एक फ्रेम में।' कोहली ने ट्वीट के जरिए दी थी पिता बनने की जानकारी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जनवरी में पिता बने हैं। कोहली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। विराट कोहली ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया था। विराट ने ट्वीट में लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवेसी की जरूरत है।' विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट आए थे। इससे पहले वो वनडे टी-20 और पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YA77Uw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support