Friday, February 5, 2021

बुमराह की गेंद पर बर्न्स का कैच ड्रॉप कर ट्रोर्ल्स के निशाने पर आए ऋषभ पंत

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड (India vs Engalnd) के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सहित चोट से उबरने के बाद पेसर इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की भी वापसी हुई है। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत इशांत ने की। मैच का दूसरा ओवर पेसर () ने डाला। पहली बार अपने घर में टेस्ट मैच खेल रहे बुमराह को () के रूप में पहली ही गेंद पर विकेट मिल सकता था। बुमराह ने लेंथ डिलिवरी से शुरुआत की और बर्न्स इस गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे। नतीजतन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर () के दायीं साइड गई। पंत ने डाइव लगाई गेंद नीचे होने की वजह से इस युवा विकेटकीपर की अंगुलियों से लगकर नीचे गिर गई। हालांकि ये कैच मुश्किल था। पंत ने इस तरह से रोरी बर्न्स को जीवनदान दिया। बर्न्स को बाद में रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने 33 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद पंत को सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उनका विकेटकीपिंग कुछ खास नहीं रहा था। उस दौरान भी उन्होंने कई कैच छोड़े थे। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट चेन्नै में खेले जाएंगे। तीसरा टेस्ट डे नाइट होगा, जो अहमदाबाद में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36Mh59T
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support