इंदौरकप्तान ईशान किशन की 94 गेंद में 173 रन की पारी की बदौलत झारखंड ने शनिवार को विजय हजारे ट्रोफी के एलीट ग्रुप बी मैच में मध्य प्रदेश पर 324 रन की विशाल जीत दर्ज की। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद झारखंड ने किशन के शतक से नौ विकेट पर 422 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया और फिर मध्य प्रदेश की टीम को 18.4 ओवर में सिर्फ 98 रन पर समेट दिया जिसमें वरुण आरोन (37 रन देकर छह विकेट) ने अहम भूमिका अदा की। बाईस वर्षीय किशन ने अकेले दम पर मध्य प्रदेश के आक्रमण को तहस नहस कर दिया और अपनी पारी के दौरान 19 चौके और 11 छक्के जड़े। किशन ने कुमार कुशाग्र (26) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की भागीदारी निभायी। उनका विकेट गौरव यादव ने झटका। किशन ने 42 गेंद में 50, 74 गेंद में 100 और 86 गेंद में 150 रन बना लिए थे। विराट सिंह ने 49 गेंद में 68 और सुमित कुमार ने 58 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने 39 गेंद में 72 रन की पारी खेली और स्कोर 400 रन से आगे पहुंचाया। झारखंड का यह स्कोर किसी भारतीय घरेलू टीम का सर्वोच्च स्कोर है। आरोन की गेंदबाजी से मध्य प्रदेश की टीम एक समय 21 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। शीर्ष क्रम के लुड़कने के बाद पूरी टीम 98 रन पर सिमट गई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aEo3jM






0 comments:
Post a Comment