चेन्नैऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (43/5) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर ढेर कर 195 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। देखा जाए तो इंग्लैंड का स्कोर रोहित शर्मा की पहली पारी में बनाए गए स्कोर 161 से भी कम है। इससे पहलेभारत की पहली पारी आज सुबह पहले सत्र में 329 पर ऑलआउट हुई थी लेकिन इसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड की पहली पारी को जल्द समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स 107 गेंदों में चार चौके की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा ओली पोप ने 22, बेन स्टोक्स ने 18 और डॉमिनिक सिबले ने 16 रन बनाए। भारत की तरफ से अश्विन ने 43 रन देकर पांच विकेट, इशांत शर्मा ने 22 रन देकर दो विकेट, अक्षर पटेल ने 40 रन देकर दो विकेट और मोहम्मद सिराज ने पांच रन देकर एक विकेट लिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ddI9TI






0 comments:
Post a Comment