Tuesday, February 2, 2021

ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित, सीए ने बताई वजह

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ने () सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका का अपना आगामी दौरा स्थगित कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया () ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।, ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले (Nick Hockley) ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा जोखिम भरा है और उन्हें यह ‘अस्वीकार्य’ है। दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट के दूसरे दौर से गुजर रहा है। हॉकले ने कहा, 'चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस समय हमारे खिलाड़ियों, सपोट स्टाफ और समुदाय के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम की द्ष्टि से अस्वीकार्य है।' इससे पहले, इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका का अपना दौरा रद्द कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले बांग्लादेश का अपना दौरा रद्द कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे के लिए नई तारीखों की अब तक घोषणा नहीं की गई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j7YDxk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support