कराची पाकिस्तान में इन दिनों टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें दुनियाभर के कई क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। इस टी20 लीग में रविवार को को लाहौर कलंदर और पेशावर जल्मी के बीच मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान का इस मैच में खेला गया एक शॉट काफी वायरल हो रहा है। आम लोगों के साथ ही क्रिकेटर भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। इंग्लैंड की पूर्व महिला विकेटकीपर साराह टेलर ने ट्वीट कर इसकी तारीफ की है। इस मैच में राशिद के इस शॉट ने टीम को जीत दिलाई। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल में हेलिकॉप्टर शॉट खेला। साराह इस शॉट से बहुत प्रभावित हुईं। सारा ने लिखा है, 'मुझे भी सिखाओ।' लाहौर कलंदर ने टॉस जीतकर पेशावर जल्मी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पेशावर की टीम ने 140 रन बनाए। उसके ओर से रवि बोपारा ने हाफ सेंचुरी लगाई वहीं अहमद बट ने पारी के अंत में 11 गेंद पर 23 रन जड़े। शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट लिए वहीं राशिद ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन दिए। गेंदबाजी के बाद राशिद ने बल्ले से कमाल दिखाया और 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZFtdWl






0 comments:
Post a Comment