चेन्नैभारतीय क्रिकेट टीम ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 88 ओवरों मे 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी स्थिति मजबूत हो गई है। शुरुआती झटकों के बाद सलामी बल्लेबाज (161) के रेकॉर्ड शतकीय पारी और उनकी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (67) के बीच हुए हुई 162 रनों की साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। स्टंप्स के समय डेब्यू स्टार अक्षर पटेल 5 अैर ऋषभ पंत 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा लय में दिख रहे थे और दोहरा शतक पूरा करने के करीब भी थे, लेकिन जैक लीच की ओर से किए गए 73वें ओवर की आखिरी गेंद को मोईन अली के हाथों में खेल बैठे। उन्होंने 231 गेंदों में 18 चौके और 2 छक्के की मदद से 161 रन की पारी खेली। इसके कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे भी चलते बने। 76वें ओवर की दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे मोईन अली को पूरी तरह चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 149 गेंदों में 9 चौके की मदद से 67 रन बनाए। पढ़ें- रोहित और रहाणे का जलवाशुरुआती विकेट गिरने के बाद मुंबइकर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए टीम को उबार लिया। हालांकि, रोहित जहां डबल सेंचुरी चूके तो रहाणे शतक बनाने में असफल रहे। दिन का पहला और दूसरा सत्र पूरी तरह रोहित और रहाणे के नाम रहा और इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। पढ़ें- खराब शुरुआत के बाद रोहित छाएइससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारत ने पहले सत्र में शुभमन गिल (0), चेतेश्वर पुजारा (21) और कप्तान विराट कोहली (0) के विकेट गंवाए। लेकिन दूसरे सत्र में रोहित ने अपनी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारते हुए संभाला। रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए संकट से उबारा। रोहित ने इस दौरान अपना शतक पूरा किया। रोहित के करियर का यह सातवां शतक है और उन्होंने अपने सभी सात शतक भारत में ही जड़े हैं। पढ़ें- अजहरुद्दीन का रेकॉर्ड तोड़ारोहित के नाम देश में सात शतक जड़ने का रेकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रेकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था। रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नै में यह उनका पहला शतक है। पढ़ें-
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rQRXa0






0 comments:
Post a Comment