चेन्नैकप्तान (218) के शानदार दोहरे शतक () की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 555 रन बनाए। रूट ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर की पांचवीं डबल सेंचुरी लगाई। रूट ने 377 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने बेन स्टोक्स (82) के साथ चौथे विकेट के लिए 124 रन और ओली पोप (34) के साथ 5वें विकेट के लिए 86 रन जोड़े। वह टीम के छठे विकेट के तौर पर 477 के स्कोर पर पविलियन लौटे, जब शाहबाज नदीम ने उन्हें LBW आउट किया। देखें, दूसरे दिन स्टंप्स के समय डोमिनिक बेस 28 और जैक लीच 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। बेस ने अब तक 84 गेंदों पर पांच चौके लगाए हैं जबकि लीच ने 28 गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाए हैं। दोनों के बीच नौवें विकेट लिए अब तक 30 रनों की साझेदारी हुई है। भारत की ओर से पेसर ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम को 2-2 विकेट मिले हैं। बेन स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 82, ओली पोप ने 34, जोस बटलर ने 30, रोरी बर्न्स ने 33 और डोमिनिक सिबली ने 87 रन बनाए। 9 घंटे तक बल्लेबाजी, 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरीकप्तान जो रूट के 100वें टेस्ट में दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने इस टेस्ट में अपना शिकंजा और मजबूती से कस दिया है। रूट ने नौ घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 377 गेंदों का सामना किया। वह अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। उनकी यह पारी आने वाले पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए नजीर बनेगी कि भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेला जाता है। रूट ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर एक दोहरा शतक और 186 रन की पारी खेली थी। बेन स्टोक्स ने भी दिखाया कमालपहले दिन रूट जहां आक्रामक भूमिका में थे और डोम सिबली दूसरा मोर्चा संभाल रहे थे, वहीं दूसरे दिन बेन स्टोक्स आक्रमण पर थे और रूट ने उनकी सहायता की। स्टोक्स ने 118 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उन्होंने रूट के साथ 124 रन की साझेदारी की। स्टोक्स ने रविचंद्रन अश्विन को छक्का लगाकर शुरुआत की और फिर उन्हें चौका भी जड़ा। अश्विन ने 132 रन देकर दो विकेट लिए। सिक्स से पूरा किया दोहरा शतकरूट ने भी अश्विन को दो छक्के लगाये और उन्हें छक्का जड़कर ही अपना पांचवां दोहरा शतक पूरा किया। स्टोक्स ने दूसरे छोर से कई दर्शनीय स्ट्रोक्स खेले। ईशांत शर्मा ने 52 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर (30) और जोफ्रा आर्चर (0) के रूप में दो विकेट चटकाए लेकिन सपाट पिच पर उनके लिए कोई मदद नहीं थी। महंगे रहे नदीम और सुंदरईशांत, अश्विन, जसप्रीत बुमराह और शाहबाज नदीम ने 2-2 विकेट लिए लेकिन नदीम और वॉशिंगटन सुंदर काफी महंगे साबित हुए। नदीम भले ही घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभवी और सफल रहे हों लेकिन स्पिन के महारथी बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी असल परीक्षा हुई और उन्हें बखूबी समझ आ गया होगा कि कहां कमी है। पिच से नहीं मिली गेंदबाजों को मदददिन के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों की अनुभवी तिकड़ी ईशांत, बुमराह और अश्विन ने पूरी कोशिश की लेकिन रूट और स्टोक्स की साझेदारी नहीं तोड़ सके थे। स्टोक्स ने अपना अर्धशतक 73 गेंद में पूरा किया जबकि दूसरे छोर पर रूट ने काफी संयम का प्रदर्शन किया। स्टोक्स बदकिस्मत रहे जो शतक से चूक गए। वह शाहबाज नदीम को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। चेतेश्वर पुजारा ने डीप में उनका कैच लपका।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oUwo6H






0 comments:
Post a Comment