Sunday, February 14, 2021

IND vs ENG: हाथ में चोट लगने के कारण फील्डिंग को नहीं उतरे पुजारा

चेन्नै भारतीय बल्लेबाज (Cheteshwar Pujara) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। उन्हें इसी मैच के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। पुजारा ने 58 गेंदों का सामना करके 21 रन बनाए थे। भारतीय टीम के सुबह के सत्र में रविवार को 329 रन पर आउट होने के बाद पुजारा की जगह सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने फील्डिंग की। पढ़ें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, ‘इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय चेतेश्वर पुजारा के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। बाद में उन्हें दर्द महसूस हुआ। वह आज (रविवार) फील्डिंग नहीं करेंगे।’ पुजारा ने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विशेषकर ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में कई गेंदें अपने शरीर पर झेली थीं लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे और भारत की शानदार जीत में अहम योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/37g4OuK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support