Tuesday, February 9, 2021

IPL के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स ट्रांसफर कर सकता है वीवो, रेस में ये 2 कंपनी

नई दिल्लीचीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो प्रतिष्ठित टी20 टूर्नमेंट () में अपने टाइटल स्पॉन्सर राइट्स () ट्रांसफर कर सकता है जिसमें ड्रीम 11 और अनअकैडमी दौड़ में आगे मानी जा रही हैं। ड्रीम 11 आईपीएल 2020 का टाइटल प्रायोजक था जिसने 220 करोड़ रुपये में अधिकार खरीदे थे। वीवो ने पांच साल के करार के लिए 440 करोड़ रुपये सालाना का करार किया था। समझा जाता है कि भारत और चीन के राजनीतिक संबंधों में तनाव के मद्देनजर वीवो का मानना है कि यह साझेदारी जारी रखना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा। पढ़ें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया, ‘यह लगभग तय है कि वीवो का आईपीएल टाइटल प्रायोजन करार आपसी सहमति से खत्म होने जा रहा है। इसे 2020 में निलंबित किया गया था। इसके एक प्रावधान है कि वह अपना बकाया दायित्व नए प्रायोजक को दे सकता है। बोर्ड सैद्धांतिक रूप से तैयार हो जाए तो यह संभव है।’ आईपीएल-2022 में 9 या 10 टीमें होंगी और माना जा रहा है कि नए बोली लगाने वाले को कम से कम तीन साल के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स मिलेंगे। सूत्र ने कहा, ‘ड्रीम 11 और अनअकैडमी वीवो के सामने प्रस्ताव रखेंगे। अनअकैडमी सहायक प्रायोजक है और वीवो से अधिकार लेने के लिए बड़ी रकम चुकाने को तैयार है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3a66NDM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support