Thursday, February 18, 2021

विराट कोहली की RCB ने जमकर लुटाए पैसे, ये दो खिलाड़ी हुए मालामाल

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जमकर पैसे लुटाए। कोहली की कप्तानी वाली फ्रैंचाइजी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा तो ग्लेन मैक्सवेल के लिए 14.25 करोड़ रुपये खर्च किए। जेमिसन इस बार की नीलामी में अब तक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जेमिसन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। पढ़ें- पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। मैक्सवेल पर सबसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने भी फिर मैक्सवेल पर बोली लगानी शुरू कर दी और इसके बाद चेन्नै सुपर किंग्स ने छह करोड़ रुपये के साथ बोली शुरू की और फिर राजस्थान रॉयल्स भी बोली में कूद पड़े। पढ़ें- चेन्नई 11.50 करोड़ रुपये तक मैक्सवेल की बोली लगा चुका था। लेकिन फिर आरसबी और ज्यादा आगे बढ़े और फिर सीएसके 13.5 करोड़ तक मैक्सवेल को खरीदने के लिए तैयार हो गया था। लेकिन फिर आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मैक्स्वेल को अपने साथ जोड़ लिया। पढ़ें- क्रिस मौरिस सबसे महंगेइससे पहले पिछले सत्र में रॉयल चेलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को इस साल बैंगलुरु ने रिलीज किया था, लेकिन वह आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बने मौरिस का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। मौरिस इससे पहले सत्र में बेंगलुरु के लिए खेले थे लेकिन उनकी फ्रैंचाइजी ने इस साल उन्हें रिलीज किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2N8M3mb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support