Friday, February 12, 2021

भारत vs इंग्लैड दूसरा टेस्ट, पहला दिन, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

चेन्नै भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की ओर से बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। भारत के प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव भारत के प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए गए हैं। स्पिनर शाहबाज नदीम की जगह अक्षर पटेल को जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। पेसर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। इंग्लैंड टीम में 4 परिवर्तन इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग में 4 बदलाव किए हैं। बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन की वापसी हुई है। पहले टेस्ट मैच के हीरो रहे पेसर जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस और जोस बटलर दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। इंग्लैंड का प्लेइंग XI रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओली स्टोन। भारत का प्लेइंग XI रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3b3VISD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support