Saturday, February 6, 2021

भारत vs इंग्लैड पहला टेस्ट, तीसरा दिन, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

चेन्नै भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नै में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। दूसरे दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 555 रन बनाए थे, जबकि कप्तान जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़कर यादगार बना दिया। डोमिनिक बेस 28 और जैक लीच 6 रन पर नाबाद लौटे थे। आज इसी स्कोर से आगे इंग्लैंड खेलना शुरू करेगा। देखना दिलचस्प होगा कि आज भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के 2 विकेट कितनी जल्दी निकालते हैं। पढ़ें- जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच शतकीय साझेदारी अपना 100वां टेस्ट खेल रहे कप्तान जो रूट (218) की डबल सेंचुरी और बेन स्टेाक्स (82) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 124 रनों की साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 555 रनों के साथ दूसरे दिन का खेल समाप्त किया। बुमराह, ईशांत, नदीम और अश्विन को मिले दो दो विकेट भारत की ओर से पेसर जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, शाहबाज नदीम और आर अश्विन अभी तक दो दो विकेट ले चुके हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39X1JRX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support