चेन्नै भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नै में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन है। तीसरे दिन भारत ने 6 विकेट पर 257 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 91 रन की पारी खेली थी वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 73 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन पर नाबाद लौटे थे। आज इसी स्कोर से आगे भारत खेलना शुरू करेगा। देखना दिलचस्प होगा कि आज भारतीय पुछल्ले बल्लेबाज कुल स्कोर में और कितना रन जोड़ पाते हैं। पढ़ें- वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट करियर का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। सुंदर ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत में आक्रामक तेवर अपनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 82 गेंदों पर 9 चौके लगाए। सुंदर और आर अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले 21 वर्षीय सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 62 रन की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पंत और पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा के बीच पांचवें विकेट पर 119 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने वापसी की। टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 257 रन के साथ तीसरे दिन का खेल समाप्त किया। स्टंप्स के समय वॉशिंगटन सुंदर 68 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। आर अश्विन ने 54 गेंदों पर 8 रन पर नाबाद हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3a047Yi






0 comments:
Post a Comment