चेन्नैचेन्नै में मंगलवार को दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराने के बाद भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत अब डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल जून में लॉर्डस में खेला जाएगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में मिली जीत के बाद भारत के अब 69.7 प्रतिशत अंक हो गए हैं और वह डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब तक 10 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि चार हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड 70.0 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है और वह पहले ही डब्ल्यूटीसी के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। आूस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, भारत के हाथों दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड अब चौथे नंबर पर खिसक गया है और उसके 67.0 अंक है। इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत अब अगर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से या 3-1 से हरा देती है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड अगर भारत को 3-1 से हरा देती है तो इंग्लैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि इंग्लैंड अगर भारत को 2-1 से भी हरा देती है तो आूस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगी। पढ़ें- लेकिन इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज 1-1 या 2-2 से ड्रॉ होती है, तो आूस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच जाएगी और न्यूजीलैंड के साथ फाइनल खेलेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3k099XZ






0 comments:
Post a Comment