पुणे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड (Indai vs England ODI Series) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में 56 रन की पारी खेली। विराट ने 60 गेंदों पर 6 चौके लगाए। कोहली जिस लय में खेल रहे थे उससे एक समय ऐसा लगा जैसे वह बड़ी पारी खेलने के इरादे से उतरे हों लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पढ़ें : टीम इंडिया के कप्तान ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। विराट ने इस दौरान घरेलू सरजमीं पर सबसे तेज 10 हजार इंटरनैशनल रन भी पूरा कर लिया। उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा जिन्होंने 219 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने 195 पारियों में ये कारनामा किया। सचिन के बाद दूसरे भारतीय बने कोहली कोहली से पहले भारत की ओर से यह उपलब्धि सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) हासिल कर चुके हैं। सचिन के बाद विराट दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। तेंडुलकर ने घरेलू सरजमीं पर सबसे अधिक 14192 इंटरनैशनल रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 13117 रन के साथ दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने अपनी घरेलू सरजमीं पर 12305 रन बनाए थे। भारत ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे में 5 विकेट पर 317 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सर्वाधिक 98 रन की पारी खेली वहीं केएल राहुल ने नाबाद 62 रन बनाए। पहला वनडे खेल रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या 31 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद लौटै।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/318xAdl






0 comments:
Post a Comment