Tuesday, March 23, 2021

14 ओवरों में बन गए थे 135 रन, फिर प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने यूं पलट दिया मैच

पुणेअंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार प्रदर्शन की से भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 66 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली। खराब फॉर्म के कारण दबाव में चल रहे शिखर धवन के 98 रन और क्रुणाल के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 317 रन बनाए। क्रुणाल ने 31 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद टीम संभल ही नहीं सकी और 42.1 ओवर में 251 रन पर आउट हो गई। कृष्णा ने 54 रन देकर चार विकेट लिए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंग्लैंड का स्कोर 14.1 ओवर तक बिना किसी नुकसान के 135 रन था लेकिन कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने मैच की तस्वीर ही बदल दी। ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 55 गेंद में 94 रन बनाए और जैसन रॉय ने 35 गेंद में 46 रन जोड़कर उम्दा शुरुआत की। कृष्णा ने पहले तीन ओवर में 37 रन दिए लेकिन बाद में बेहतरीन वापसी करते हुए इंग्लैंड की पारी की कमर तोड़ दी। कृष्णा ने जेसन रॉय (46), बेन स्टोक्स (1), सैम बिलिंग्स (18) और टॉम करन (11) को चलता किया तो शार्दुल ने जॉनी बेयरस्टो (94), इयोन मोर्गन (22) और जोश बटलर (2) का शिकार किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2QpzeF6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support