Tuesday, March 9, 2021

धोनी की अगुआई में सीएसके ने आईपीएल 14 के लिए ठोकी ताल, ट्रेनिंग कैंप शुरू

चेन्नै कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए नेट अभ्यास शुरू कर दिया। इससे पहले खिलाड़ियों को नियमों के तहत क्वारंटीन में रहना पड़ा और आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया। पढ़ें: टीम की सोमवार को शुरू हुई शिविर में करिश्माई कप्तान धोनी के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू रुतुराज गायकवाड और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास किया। हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के एन जगदीसन, आर साई किशोर और सी हरि निशांत ने धोनी और रायडू के साथ अभ्यास किया। शिविर में नये गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी भी शामिल है। टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने कहा, 'सीएसके खिलाड़ियों ने अपना क्वारंटीन पूरा करने के बाद कल अभ्यास शुरू किया है। धीरे-धीरे कुछ अन्य खिलाड़ी भी पृथकवास अवधि को पूरा कर टीम के साथ जुड़ेंगे।' उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और भगत वर्मा भी टीम के साथ जुड़ेंगे। धोनी बुधवार को यहां पहुंचे थे। आईपीएल का आगाज नौ अप्रैल को होगा जबकि चेन्नई की टीम अपने अभियान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को शुरू करेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3t7tFcm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support