पुणे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ( ) इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण पुणे में जारी वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। श्रेयस नौ अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि अय्यर को बायें कंधे की सर्जरी करानी होगी जिसकी वजह से वह कम से कम चार महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, 'उन्हें ऑपरेशन कराना होगा। लगता है कि आईपीएल के पहले हाफ से ही नहीं बल्कि वह पूरे आईपीएल से बाहर रहेंगे। उन्हें नेट्स पर लौटने में कम से कम चार महीने लगेंगे ।वह काफी दर्द में है।' पढ़ें : श्रेयस को इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशर के लिए भी उनका वनडे टूर्नामेंट खेलना है। लंकाशर ने सोमवार को ही उनके साथ करार का ऐलान किया था। काउंटी सत्र 23 जुलाई से शुरू होगा। श्रेयस को इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में चोट लगी जब तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के शॉट को रोकने के लिये डाइव किया। वह कंधे को पकड़कर मैदान से बाहर निकल गये और काफी दर्द में दिख रहे थे। मंगलवार को मैच के बाद बीसीसीआई ने कहा था, 'श्रेयस अय्यर के कंधे की हड्डी आठवें ओवर में क्षेत्ररक्षण करते समय खिसक गई थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।' नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करनी थी। मुंबई का यह 26 साल का खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए महज छह रन बनाकर आउट हो गया था। श्रेयस ने पिछले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। कंधे के अपनी जगह से खिसकने से उबरने के लिए कम से कम छह हफ्तों का समय लगता है और अगर सर्जरी करानी पड़ती है तो और ज्यादा समय लगता है। उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ या सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को सौंपी जा सकती है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3d3JtGP






0 comments:
Post a Comment