Saturday, March 20, 2021

भुवी रिटर्न्स : 15 महीने बाद वापसी, विराट के भरोसे पर खरे उतरे, सीरीज जीत में अहम रोल

अहमदाबाद इंग्लैंड टीम पांचवें और फाइनल टी20 () में शनिवार को मजबूती से जीत की तरफ कदम बढ़ा रही थी। उसने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 127 रन बना लिए थे और जोस बटलर के साथ डेविड मलान क्रीज पर जमे थे। तब 48 गेंदों पर 98 रन बनाना इंग्लैंड के लिए मुश्किल नजर नहीं आ रहा था लेकिन टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने फिर अपना एक तुरुप का इक्का निकाला और गेंद थमाई (Bhuvneshwar Kumar) को। भुवनेश्वर ने पहले स्पेल में खासा प्रभावित किया। उन्होंने 2 ओवर में एक विकेट लिया और केवल 6 रन दिए थे। भुवनेश्वर ने फिर कैप्टन कोहली और टीम इंडिया को निराश नहीं किया और इस 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर जोस बटलर (52) को पंड्या के हाथों कैच करा दिया। भारत को दूसरी सफलता मिली। यहीं से मैच का रुख बदल गया और भारत ने वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की। यही कारण रहा कि भुवनेश्वर को इस मैच की जीत का श्रेय भी मिला। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। भुवनेश्वर ने इस मैच में 15 रन देकर 2 विकेट झटके। कैप्टन कोहली ने सीरीज शुरू होने से पहले भुवनेश्वर के बारे में कहा था, 'वह अच्छे से ढल रहे हैं। वह फिट हैं और वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। वह गेंद से साथ 'स्मार्ट ऑपरेटर' हैं और बीते कुछ साल में उन्होंने खुद को बखूबी साबित भी किया है। वह अपने अनुभव को मैदान पर दिखाएंगे।' सीरीज के इस निर्णायक मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन कोहली (80*) और रोहित शर्मा (64) के दम पर दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से पेसर शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो और हार्दिक पंड्या तथा टी नटराजन ने एक-एक विकेट झटका। 31 साल के भुवनेश्वर ने मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कहा, 'वापसी करके अच्छा लगा कि टीम के लिए योगदान दे रहा हूं। बॉडी के लिहाज से बेहतर महसूस कर रहा हूं, नई बॉल से और डेथ ओवरों में भी... सबसे बेहतर विकेट लेना है। जब आप नई गेंद से विकेट लेते हो तो इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।' भुवनेश्वर ने 21 टेस्ट, 114 वनडे और 48 टी20 इंटरनैशनल मैच अब तक खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 63, वनडे में 132 और टी20 इंटरनैशनल में 45 विकेट हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टेस्ट में तीन और वनडे में एक अर्धशतक भी जड़ा है। यूपी के इस पेसर ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी की। वह चोट के कारण टेस्ट और वनडे में भी नहीं खेले थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2019 में आखिरी बार मुंबई में टी20 इंटरनैशनल मैच खेला था। भुवी तब से ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। करीब 15 महीने बाद किसी भी गेंदबाज के लिए वापसी करना आसान नहीं होता है और आते ही इतनी अहम सीरीज में विकेट निकालना भी काफी मुश्किल होता है लेकिन भुवी ने खुद को साबित किया और सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रोफी और सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया और फॉर्म हासिल की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lywj8w
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support