Sunday, March 7, 2021

सचिन ने दिया रूबिक्स क्यूब का चैलेंज, 17 सेकंड में इस लड़के ने कर दिया सॉल्व

नई दिल्लीमहान बल्लेबाज (Sachin Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने नाम के एक लड़के को रूबिक्स क्यूब (Rubiks Cube) चैलेंज दिया। खास बात यह रही कि अमान ने उस रूबिक्स क्यूब चैलेंज को स्वीकार किया और महज 17 सेकंड में इसे सुलझा भी दिया। अमान ने बिना देखे इस 3x3x3 रूबिक्स क्यूब को सॉल्व किया। पढ़ें, अमान के नाम 15.56 सेकंड में इस रूबिक्स क्यूब को सॉल्व करने का रेकॉर्ड दर्ज है। सचिन इस दौरान अमान से काफी प्रभावित हुए और उस पूरे वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। दिग्गज सचिन और पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग हाल में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS 2021) में साथ खेलते नजर आए थे। इस दौरान सचिन तेंडुलकर 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। सचिन की टीम इंडिया लीजेंड्स ने सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3blmvLQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support