Tuesday, March 9, 2021

पृथ्वी ने नाबाद 185 रन की पारी खेल धोनी और कोहली का वर्षों पुराना रेकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) का बल्ला विजय हजारे ट्रोफी () में जमकर रन उगल रहा है। मुंबई के कप्तान पृथ्वी ने सौराष्ट्र () के खिलाफ मंगलवार को खेले गए क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में नाबाद 185 रन की पारी खेली। लिस्ट ए क्रिकेट में साव की मौजूदा सीजन में यह तीसरा शतक है। पढ़ें: 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी ने इस दौरान इस फॉर्मेट में दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का लंबे समय से चले आ रहे रेकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। पृथ्वी ने 21 चौके और 7 छक्के लगाए साव ने 123 गेंदों पर 21 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 185 रन बनाए जो लिस्ट ए क्रिकेट में चेज करते हुए अब तक सर्वाधिक निजी स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। धोनी का ये रेकॉर्ड 10 साल तक कायम रहा। इसके बाद कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में 183 रन की पारी खेल साल 2012 में इसे तोड़ा। साव और यशस्वी जायसवाल (75) की शानदार पारियों से मुंबई ने सौराष्ट्र को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समर्थ व्यास के 71 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 90 और विश्वराज जडेजा के 69 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे 53 रन की पारी बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 284 रन बनाए। पहले विकेट के लिए पृथ्वी और यशस्वी ने 238 रन जोड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने पृथ्वी और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए हुई 238 रनों की मजबूत साझेदारी से 41.5 ओवर में एक विकेट पर 285 रन बनाकर एकतरफा अंदाज में मैच जीत लिया। सौराष्ट्र की पारी में समर्थ और विश्वराज के अलावा चिराग जानी 38 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अवि बरोट ने 37, स्नेल पटेल ने 30 और अर्पित वसावदा ने 10 रन बनाए। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने दो, शिवम दुबे ने एक, तनुश कोटियान ने एक और प्रशांत सोलंकी ने एक विकेट लिया। मुंबई की तरफ से पृथ्वी और यश्स्वी के अलावा आदित्य तारे 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3t2ekKf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support