अहमदाबाद टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer T20 Series Against England) इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। श्रेयस ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अन्य खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़ें: भारत और इंग्लैंड (India vs England) की टीमें इस समय 4 मैचों की सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही हैं। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। श्रेयस टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह हाल में अहमदाबाद पहुंचे हैं। श्रेयस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन लिखा, 'रूटीन।' इसमें श्रेयस टीम इंडिया के अन्य साथियों के साथ क्रिकेट के आकार वाली पिंक गेंद के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें सफेद गेंद से फील्डिंग की प्रैक्टिस करते हुए भी देखा जा सकता है। कभी वह कैच लपक रहे हैं तो कभी थ्रो कर रहे हैं। शिखर धवन ने शेयर किया था वीडियो टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड किया था जिसमें वह श्रेयस अय्यर के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था आखिरी सीरीज श्रेयस और धवन लगभग 3 महीने बाद टीम इंडिया में लौट रहे हैं। इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में नवंबर दिसंबर 2020 में दिखाई दिए थे। टी20 अहमदाबाद के नए नवेले नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जाएंगे, जहां 4 मैचों की सीरीज के आखिर के दो टेस्ट का आयोजन किया गया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qhphWo






0 comments:
Post a Comment