Wednesday, March 24, 2021

आईपीएल 2021 से पहले शादी करने जा रहा विराट की टीम का ये खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से देश के 6 अलग अलग शहरों में होगा। पहले मुकाबले में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम का सामना मौजूदा चैंपियन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से होगा। पढ़ें : ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा अपने विवाह के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हेसन ने ट्विटर पर डाले एक वीडियो में कहा , 'एडम जाम्पा की शादी हो रही है। पहले मैच में वह नहीं खेल सकेंगे।’ अब तक 173 टी20 मैचों में 200 विकेट ले चुके जाम्पा यूएई में आईपीएल के पिछले सत्र में तीन ही मैच खेले और दो विकेट लिए थे। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली समेत भारतीय टीम में शामिल अन्य सदस्य बायो बबल से सीधे बायो बबल में आएंगे और उन्हें सात दिन पृथकवास में नहीं रहना होगा। बाकी सदस्य अलग अलग बैच में यहां पहुंचेंगे। जाम्पा को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) के स्थान पर बैंगलोर ने पिछले साल टीम में शामिल किया था। रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से हटने का निर्णय लिया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3siXc32
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support