Saturday, March 13, 2021

आईपीएल-2022 में 10 टीमें? जानिए कैसी है बीसीसीआई की तैयारी

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2022 से 10 टीमें भाग लेंगी जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सत्र (2021) के अंतिम चरण के दौरान मई के महीने में नीलामी करने का फैसला किया है।

अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को साल की शुरुआत में आईपीएल संचालन समिति द्वारा अनुमोदित विभिन्न नीतिगत निर्णयों पर विचार के लिए शनिवार को एक बैठक की।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इस वर्ष मई के महीने तक नयी फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी विभिन्न चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है ।’’



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Q1Aqyr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support