नई दिल्लीभारत के ऑफ स्पिनर की टेस्ट में लगातार धांसू परफॉर्मेेंस के बाद वनडे और टी-20 में खिलाए जाने की मांग हो रही थी। इस पर खुद अश्विन ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि उनके वनडे और टी20 टीम में वापसी का सवाल हास्यास्पद है क्योंकि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संतुष्ट हैं। अश्विन भारतीय टेस्ट टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्होंने जुलाई 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीमित ओवरों का मैच नहीं खेला है। अश्विन इस दौरान आईपीएल में खेलते रहे हैं। अश्विन ने कहा, ‘कई बार ऐसा समय आता है जब आपको खुद से प्रतिस्पर्धा करनी होती है लेकिन मैं अपने जीवन में संतुलन बनाना जानता हूं और मुझे पता है कि खुद से कैसे प्रतिस्पर्धा करनी है।’ उन्होंने कहा, ‘जब कोई यह सवाल पूछता है कि मैं वनडे और टी20 टीम में कब वापसी करूंगा तो यह सवाल मुझे हास्यास्पद लगते हैं क्योंकि मैं काफी शांति से हूं और जैसे रह रहा हूं वैसे खुश हूं।’ इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में अश्विन टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बने थे। अश्विन ने कहा, ‘मुझे जब भी अवसर मिला उसमें मैंने गेम ब्रेकिंग प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन लोग जो सवाल करते हैं और अपनी राय रखते हैं उससे मैं चिंतित नहीं होता।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2OZ7Ugo






0 comments:
Post a Comment