Tuesday, March 9, 2021

टी20 के लिए हार्दिक ने किया बदले ऐक्शन के साथ बोलिंग अभ्यास, धवन रह सकते हैं टीम से बाहर

अहमदाबाद ऑलराउंडर (Hardik Pandya) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से पहले नेट्स पर गेंदबाजी का काफी अभ्यास किया जिससे सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत को गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा । हार्दिक (Hardik) ने अपने ट्विटर पेज पर अभ्यास का वीडियो साझा किया है। मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) , बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathour) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी मौजूद थे। हार्दिक (Hardik) ने 2019 में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर होने के बाद बहुत कम ही गेंदबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैचों (India vs Australia T20 Series) में उन्हें गेंदबाजी करनी पड़ी थी जब वह अपने ऐक्शन में बदलाव कर रहे थे । पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता और टेस्ट बल्लेबाज रहे देवांग गांधी (Devang Gandhi) ने उनके ऐक्शन में बदलाव को देखा। उन्होंने कहा,‘ऐसा लगता है कि उसकी ‘जंप’ छोटी हो गई है जिससे उसके ऐक्शन में बदलाव आया है।’ अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को पांच टी20 मैचों की सीरीज (India vs England T20I Series) में संभवत: तभी मौका मिल सकता है जब केएल राहुल (KL Rahul) या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) में से कोई चोटिल हो या किसी को आराम दिया जाए। पिछले साल आईपीएल में राहुल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धवन का रोहित की वापसी के बाद टी20 टीम में जगह बना पाना मुश्किल है । गांधी का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए ताकि आक्रामक खेल दिखाने का पूरा मौका मिल सके और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है ।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bunOYW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support