Friday, March 5, 2021

वीरेंदर सहवाग का धमाका, 20 गेंदों पर जड़ डाला अर्धशतक

रायपुर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज () में धमाकेदार शुरुआत की है। सहवाग ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ शुरुआती 3 गेंदों पर 14 रन ठोक डाले। 110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की ओर से सचिन तेंडुलकर के साथ पारी की शुरुआत करने आए सहवाग ने मोहम्मद रफीक की पहली दो गेंदों पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ अपने इरादे जता दिए। सहवाग ने 20 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक सहवाग ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने इस दौरान 8 चौके 3 छक्के लगाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38d9Zfm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support