वेलिंगटन सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) की धमाकेदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया () को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हराकर 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली। गप्टिल ने 46 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 71 रन की पारी खेली। उन्होंने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर कीवी टीम की जीत की नींव रखी। गप्टिल ने इस दौरान अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर ली। 34 वर्षीय दाएं हाथ के गप्टिल टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इस मैच में 5वां रन पूरा करते ही हासिल कर लिया। गप्टिल ने इस दौरान भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ा। चोट के बाद हाल में कीवी टीम में लौटे गप्टिल के 99 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 2839 रन हो गए हैं। वहीं रोहित के नाम 108 मैचों में 2773 रन हैं। इस लिस्ट में भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टॉप पर हैं। कोहली ने 85 मैचों में कुल 2928 रन जुटाए हैं। साल 2009 में इंटरनैशनल स्तर पर डेब्यू करने के बाद गप्टिल न्यूजीलैंड टीम के अहम सदस्य के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं। सर्वाधिक छक्के हैं गप्टिल के नाम गप्टिल ने टी20 इंटरनैशनल मैचों में अब तक कुल 139 छक्के लगाए हैं जो किसी भी खिलाड़ी का इस फॉर्मेट में सर्वाधिक है। सबसे अधिक सिक्स के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। हिटमैन रोहित के नाम 127 छक्के दर्ज हैं। न्यूजीलैंड के सामने 143 रन का लक्ष्य था ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवें टी20 में रखे गए 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान कीवी टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की ओर से कॉन्वे ने 36 और ग्लने फिलिप ने 34 रन का योगदान दिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3t2VPWh






0 comments:
Post a Comment