Saturday, March 6, 2021

अक्षर पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ 3 मैचों में झटक लिए इतने विकेट, टूट गया वर्ल्ड रेकॉर्ड

अहमदाबाद4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को हार मिली थी। टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार थे, लेकिन मैच से कुछ ही देर पहले चोटिल हो गए और मैच से बाहर हो गए। उन्होंने चेन्नै में ही खेले गए दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया और 3 मैचों में इतने विकेट झटक डाले कि किसी डेब्यू स्टार के एक सीरीज में सबसे अधिक विकेट झटकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड ही टूट गया। उन्होंने 3 मैचा खेलते हुए कुल 27 विकेट अपनी झोली में डाले। अश्विन ने इस सीरीज में 30 विकेट लिए और एक शतक समेत 180 रन भी बनाए। वहीं अक्षर ने इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी। उन्होंने 27 विकेट लेकर डेब्यू सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने का श्रीलंका के अजंता मेंडिस के 26 विकेटों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मेंडिस ने भारत के खिलाफ 26 विकेट झटके थे। डेब्यू सीरीज में सबसे अधिक विकेट (अधिकतम 3 टेस्ट)
  • 27 अक्षर पटेल vs इंग्लैंड 2020/21
  • 26 अजंता मेंडिस vs भारत 2008
  • 24 एलेक बेड्सर vs भारत 1946
  • 22 रविचंद्रन अश्विन vs वेस्टइंडीज 2011/12
  • 20 स्टुअर्ट क्लार्क vs साउथ अफ्रीका 2005/06
मैच जीत भारत WTC के फाइनल में भारत ने चौथा और आखिरी टेस्ट तीसरे ही दिन एक पारी और 25 रन से अपने नाम करके सीरीज 3-1 से जीत ली और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बना ली। जून में लॉर्ड्स पर होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिये इस मैच में ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन अक्षर और अश्विन ने दूसरी पारी में पांच पांच विकेट लेकर तीसरे ही दिन भारत को धमाकेदार जीत दिलाई। मैच में झटके 9 विकेटभारत की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत ने पहली पारी में ऋषभ पंत के शतक और वॉशिंगटन सुंदर के नाबाद 96 रन की मदद से 365 रन बनाकर 160 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 135 रन पर आउट हो गई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की अनुकूल पिच पर अक्षर ने 24 ओवर में 48 रन देकर पांच और मैच में नौ विकेट लिए जबकि अश्विन ने 22.5 ओवर में 47 रन देकर पांच और मैच में कुल आठ विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kR8c4F
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support