Wednesday, March 17, 2021

कमाल है... वनडे मैच में सिर्फ 4 गेंद पर हुआ जीत-हार का फैसला, जानें पूरी डिटेल

इंदौर कहते हैं क्रिकेट में आखिरी गेंद जब तक नहीं फेंकी जाती तबतक आप कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते। कमाल है! 50 ओवर के मैच में जब कोई टीम सिर्फ 4 गेंद में ही मैच जीत जाए तो क्या कहेंगे। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को में नगालैंड () को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें : यह मुकाबला मौजूदा महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी के दौरान होलकर स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला गया। मुंबई की कप्तान और तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने पांच रन देकर सात विकेट चटकाए। नगालैंड का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 17.4 ओवर में 17 रन पर ढेर हो गई। नगालैंड की चार शीर्ष बल्लेबाज किकायांग्ला, ज्योति, कप्तान सेंतिलेम्ला और एलिना खाता खोले बिना ही पविलियन लौट गई। नगालैंड की कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सकी। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सरिबा नौ रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। सयाली के अलावा एस ठाकुर ने एक जबकि एम दक्षिणी ने दो विकेट चटकाए। मुंबई की सलामी बल्लेबाजों इशा ओझा और रुशाली भगत ने इसके बाद तीन चौकों और एक छक्के की मदद से चार गेंद में ही 296 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3s8vq96
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support