Thursday, March 11, 2021

बस 72 रन और... विराट कोहली इंग्लैंड से टी20 सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

अहमदाबाद दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के कैप्टन (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बड़ा रेकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से 5 मैचों की टी20 सीरीज () खेली जानी है। 32 वर्षीय विराट जहां टी20 टीम की कमान एक बार फिर संभालते नजर आएंगे तो वहीं इंग्लिश टीम की कप्तानी इयोन मॉर्गन के कंधों पर होगी। सीरीज 12 से 20 मार्च तक खेली जाएगी जिसके सभी मुकाबले अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पढ़ें, इस सीरीज में विराट की नजरें एक बड़े रेकॉर्ड पर होंगी और वह टी20 इंटरनैशनल में तीन हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। विराट फिलहाल टी20 इंटरनैशनल फॉर्मेट में 2,928 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यदि वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 72 रन और बना लेते हैं तो वह 3,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक 85 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 2,928 रन बनाए हैं जिसमें उनका ऐवरेज 50.48 का रहा। विराट ने अभी तक टी20 इंटरनैशनल में कोई शतक नहीं लगाया है लेकिन उनके नाम 25 अर्धशतक हैं। भारतीय कप्तान का इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 94 रन है जो उन्होंने दिसंबर 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। अभी तक टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं जिनके बाद रोहित शर्मा (2,839) का नंबर आता है। मार्टिन गप्टिल (2,773) तीसरे और आरोन फिंच (2,346) चौथे नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने इससे पहले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से मात दी और पहली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी जगह पक्की कर ली। फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से साउथैम्पटन में होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38uFeCO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support