अहमदाबाद भारतीय क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा के बेटे अन्वय का 6 मार्च को पहला जन्मदिन था। इस मौके पर साहा ने अहमदाबाद में एक छोटी सी पार्टी दी थी। भारत ने यहां इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में तीसरे दिन ही हरा दिया था। इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ कप्तान विराट कोहली भी शामिल हुए थे। कोहली के साथ ही उनकी पत्नी अनुष्का भी इस पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी की तस्वीरों के साथ ही साहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विरुष्का के साथ वह लम्हा भी साझा किया। इस तस्वीर में विराट कोहली एक सफेद टी-शर्ट, ब्लैक जींस और सफेद स्नीकर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का ने भी वाइट शर्ट और जींस पहन रखी है। विराट और अनुष्का दोनों पार्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस बीच, विराट और अनुष्का के घर भी जनवरी में बेटी का जन्म हुआ है। बेटी का नाम वामिका है। अनुष्का वामिका के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने पहुचीं थीं। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में आसानी से मात दी। भारत ने ये मैच क्रमश: दो और तीन दिन में जीते।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eiiTvM






0 comments:
Post a Comment